आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गोरखपुर शीर्ष नेतृत्व द्वारा क्षेत्र की सोशल मीडिया टीम में आजमगढ़ से भाजयुमो आजमगढ़ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुभव सिंह का नाम चयनित किए जाने समर्थकों में हर्ष व्याप्त हैं।
गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पुरुषार्थ सिंह के प्रति आभार जताते हुए अनुभव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में सुरक्षित है। अपने राष्ट्रहित की नीतियों और कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने खुद को स्थापित किया है। मुझे पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक प्रचारित कर आगामी 2022 में पुनः आजमगढ़ की दस विधानसभाओं सहित गोरखपुर क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराकर भाजपा सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा।
बधाई देने वाले में जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ ध्रुव सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी मोनू विश्वकर्मा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महाबीर सिंह धनछुला, कृष्णा सिंह किसान मोर्चा, चंद्रपाल सिंह, शिवेन्द्र राय, कार्तिक सिंह चंचल आदि शामिल रहे।






