आजमगढ़ : स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति ने रैदोपुर स्थित श्री गांधी जी की प्रतिमा व पार्क की साफ़ -सफाई किया

आजमगढ़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति  द्वारा रविवार को रैदोपुर स्थित श्री गांधी जी की प्रतिमा व पार्क सहित रैदोपुर तिराहे पर सफाई कर आमजनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद संस्था के जिम्मेदारों द्वारा जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्य किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर ने कहा कि संस्था आजमगढ़ में स्वच्छता की अलख जगाने का काम करेगीं इसी क्रम में प्रत्येक रविवार को महापुरूषों चौराहों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस ठंड में कंबल वितरण भी किया जा रहा है। इस कार्य में ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सक डा सुभाष सिंह एवं प्रेम मौर्य हाफिजपुर का विशेष सहयोग रहा हैं उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में संस्था अपने क्षमतानुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव इंद्रदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जय नाथ विश्वकर्मा, संगठन मंत्री अभिनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा सहित सदस्य गुलाम अली, विशाल, अनूप राजवीर, सुमित राज, सत्यम गौड़ आदि ने मौजूद रहे।