आजमगढ़ 11 जनवरी — डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष व सदस्यों का एक दल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी से औपचारिक मुलाकात की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से एसोसिएशन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि कोरोना काल में पुराने केसों का पहले निस्तारण कराने का अनुरोध किया।
अध्यक्ष ने न्यायालय में पर्याप्त मात्रा में बैठने के लिए टेबल चेयर एवं रिकॉर्ड रूम तक जाने के लिए लिफ्ट चालू कराने का अनुरोध किया। अध्यक्ष ने रिकॉर्ड रूम में एक अतिरिक्त नक्शा मशीन, फोटोस्टेट मशीन लगवाने के लिए अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने एसोसिएशन के सदस्यों से अनुरोध किया की कोरोना को देखते हुए अति सतर्कता बरतें उन्होंने कहा कि आप लोग अपने माध्यम से आम जनमानस को माक्स लगाने की अपील कराएं एव अभियान चलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी अधिवक्ता के परिजन को वैक्सीनेशन/बूस्टर डोज से छूट गए हैं उनके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कैंप लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग की सुविधा के लिए 15 वर्ष से 18 वर्ष के ऊपर के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए सेन्टर स्थापित किया जाएगा उन्होंने कहा कि आप सभी लोग परिवार में छूटे हुए परिजनों को लाकर कोविड-19 टीका अवश्य लगवाए।
जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि आप सब लोग की जो भी समस्या होगी उसको समय से निस्तारण किया जाएगा तथा आप सभी लोग जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-11-01-2022—–






