मीरजापुर : क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में नगर क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च किया गया 

 

उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 13.01.2022 को क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक चुनार, प्रभारी निरीक्षक अदलहाट, प्रभारी निरीक्षक जमालपुर व मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत कस्बा नारायणपुर, खजुरौल कस्बा, इब्राहिमपुर, गरौडी व विक्सी में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में  कोविड-19  गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया ।