बलिया : DM व SP बलिया द्वारा पुलिस फोर्स तथा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल मार्च

DM व SP बलिया द्वारा पुलिस फोर्स तथा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का एहसास, नागरिकों से अपील की गयी कि निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें- राज करन नय्यर (SP BALLIA)

आज दिनांक 13.01.2022 को श्रीमान् जिलाधिकारी बलिया श्री इंद्र विक्रम सिंह व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर* द्वारा जनपदीय पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने हेतु थाना बांसडीह कोतवाली अंतर्गत कस्बा बांसडीह व विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया । उन सभी स्थानों पर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनाउंसमेंट के साथ साथ सभी लोगों से मिलकर यह बताया गया की चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है । आप अपना मत का प्रयोग निर्भीक निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, और किसी तरह की कोई भी व्यक्ति धमकी देता है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें । उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध वाहनों तथा आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है । इस दौरान SDM बांसडीह श्रीमती सीमा पाण्डेय , क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, बांसडीह प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव मिश्र, कस्बा बांसडीह चौकी इंचार्ज श्री रामाशंकर मय फोर्स मौजूद रहे । फ्लैग मार्च के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा SDM बांसडीह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी बांसडीह, प्र0नि0 बांसडीह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस