आजमगढ सदर से प्रवीण कुमार सिंह, सगड़ी से राना खातून, निजामाबाद से अनिल कुमार यादव, मेहनगर से निर्मला भारती मधुबन से अमरेश चंद्र पांडेय, मोहम्मदाबाद गोहना से बनवारी लाल होंगे उम्मीदवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है।








