प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
आजमगढ़ 14 जनवरी 2022 जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के हृदय गति रुक जाने से हुये आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा पत्रकारिता जगत के निष्पक्ष पत्रकार चतुर्थ स्तंभ के एक मजबूत स्तंभ एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान जी के निधन से पत्रकारिता जगत की बहुत बड़ी क्षति हुयी। वरिष्ठ पत्रकार होने के बावजूद कमाल खान जी लगातार फील्ड रिपोर्टिंग करते रहे। खबरों के विश्लेषण का उनका ढंग हमेशा काबिले तारीफ रहा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की जो क्षति हुयी है इसे निकट भविष्य में पूरा कर पाना संभव नहीं है।
इस मौके पर निर्मला भारती, मोहम्मद आमिर, अमरबहादुर यादव, विशाल दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़






