आजमगढ़ 20 जनवरी 2022 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक ने रमेश राजभर को आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके
पूर्व रमेश राजभर मेहनगर ब्लॉक के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है। ज्ञातव्य है वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को कांग्रेस ने आजमगढ़ सदर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। आजमगढ़ कांग्रेस कमेटी ने श्री राजभर की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाइयां दी है
बधाई देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय, मोहम्मद आमिर, आशुतोष रजत, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे आदि थे।






