वाराणसी : थाना चोलापुर पुलिस ने शादी के इरादे से नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त किशन यादव को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
थाना चोलापुर पुलिस ने शादी के इरादे से नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त किशन यादव को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 23.01.2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0293/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 01. किशन यादव पुत्र राम राज यादव निवासी टेकारी उम्र करीब 20 वर्ष नि0 टेकारी थाना चोलापुर वाराणसी को शुभम हास्पिटल पाण्डेयपुर से किया गिरफ्तार व अपहृता को उसकी निशानदेही पर पंच कोसी मार्ग सारनाथ में किराए के मकान से किया बरामद । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. किशन यादव पुत्र राम राज यादव निवासी टेकारी उम्र करीब 20 वर्ष नि0 टेकारी थाना चोलापुर, वाराणसी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी चन्दापुर, उ0नि0 जैस्वारा विजय कुमार, का0 नवनीत कुमार सरोज, म0का0 प्रिया सिंह थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण ।






