प्रेस नोट साइबर सेल बलिया ।
दिनांक 15.02.2022
5 व्यक्तियों के खातो से धोखाधड़ी की रकम को दिनाँक-14.02.2022 को साइबर सेल बलिया द्वारा उनके खातों में वापस कराया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-14.02.2022 को शिकायतकर्ताओ के खातों में क्रमशः 10,600/- 40000/- 40000/- 10000/- 10000/- रूपये वापस कराया गया व शेष धनराशि को वापस कराने हेतु साइबर सेल द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है । शिकायतकर्ताओ द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
साइबर सेल पुलिस टीम बलियाः-
1- आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल)
2- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल)
3- आरक्षी प्रशान्त सिंह (साइबर सेल)
साइबर अपराध से सम्बन्धित शिकायत होने पर 1930 टोल फ्री पर कॉल करें, साथ ही https://www.cybercrime.gov.inपर शिकायत दर्ज कराये ।






