प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
आजमगढ़ 16 फरवरी 2022 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गयी कांग्रेसियों ने महान संत रविदास के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया नमन किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुयी।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा संत रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों जाति पाति भेदभाव के अंत के लिये अनेक कार्य किये उनका जीवन दबे कुचले लोगों के सहायता के लिए समर्पित रहा।
कांग्रेश प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा संत रविदास जी उन चुनिंदा महापुरुषों में एक है जिन्होंने अपने महान संदेशों से एकता भाईचारा समानता पर बल दिया संत रविदास द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं। हमे उनके बताये रास्ते पर चलकर प्रेम भाईचारा सद्भाव समानता पर काम करना होगा तभी समाज का उत्थान संभव है
इस मौके पर मुन्नू यादव,राजेश्वरी पाण्डेय, मंतराज यादव, श्याम सिह, वीरेन्द्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़






