विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 16 फरवरी– विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता हेतु चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत आज बीआरसी बिलरियागंज, वि0स0 क्षेत्र सगड़ी, पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज की उपस्थिति में मतदाताओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।
इसी के साथ ही सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल हुसैनाबाद, मुबारकपुर द्वारा वि0स0 क्षेत्र मुबारकपुर के अन्तर्गत प्रा0वि0 खानपुर शुक्ला में, प्रा0वि0 त्रिपुरारपुर आइमा, प्रा0वि0 देवारा त्रिपुरारपुर आइमा में बूथ पर जाकर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। इसी के साथ ही एचएमपीएस स्कूल करतालपुर पाइपास आजमगढ़ वि0स0 आजमगढ़, नेशनल बालिका इण्टर कालेज द्वारा प्रा0वि0 रैसिंहपुर बूथ सं0-1 पर मतदाताआें को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। मॉ दुर्गा जी कान्वेन्ट स्कूल दीदारगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत, सबा कान्वेन्ट स्कूल मुबारकपुर की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा वि0स0 मुबारकपुर के अन्तर्गत प्रा0वि0 सोनावर मतदाताओं को मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदान के दिन मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में दीप मॉडल जूनियर हाईस्कूल मेंहनगर, वि0स0 मेंहनगर में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। दीप मॉडल जूनियर हाईस्कूल, मेंहनगर द्वारा पिछले चुनाव में कम प्रतिशत वाले वोटिंग बुथ क्षेत्र् के घटिया (गोपालपुर) गॉंव में मतदाता जागरूकता चलाया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की तथा महिलाओं के हाथों में मेहंदी डिजाइन से चुनाव तारीख और निर्वाचन आयोग का लोगो बनाकर लोगों से लोकतंत्र के महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर 07 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
सेन्ट जेवियर्स स्कूल तरवां द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत पकड़ी कला में बूथ पर एवं एसडी मेमोरियल स्कूल पल्थी आजमगढ़ की छात्र-छात्राओं द्वारा पथ संचलन कर महिलाओं के हाथो में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-16.02.2022——-