निर्वाचन पर्यवेक्षक सदानंद नायक का काफिला गुरुवार को लगभग 12:00 बजे प्राथमिक कम्पोजिट बालिका विद्यालय रोडवेज पहुंचते ही वहां कि साफ सफाई की दूर व्यवस्था एवं प्रधानाचार्य शमीम के मास्क न लागाये जाने को देखकर भड़क उठे उन्होंने कहा कि मतदान तिथि से पहले साफ सफाई खिड़की की मरम्मत करने मतदान कराने वाले कर्मचारियों के लिए सोने सहित भोजन प्रबंध कि समुचित व्यवस्था की निगरानी यहां के जिम्मेदार कि होगी किसी भी तरह के कोताही क्षम्य नहीं है
समय से पुर्व सभी व्यवस्था को पुर्ण करें श्री नायक द्वारा 8 मतदान स्थलों एवं 33 बूथों को बारीकियों पूर्वक अपने लाव लश्कर के साथ चेकिंग करने का अभियान चलाया जिसमें कम्पोजिट बालिका विद्यालय की साफ-सफाई पर असंतोष जाहिर की और आवश्यक दिशा निर्देशन जारी किया इसके बाद नगर पालिका, एमपी इंटर कॉलेज आदि स्थानों का गहनता पूर्वक जांच की श्री नायक ने बताया कि मतदान स्थलों कि साफ सफाई करने एवं उनकी समुचित व्यवस्थाओं को निगरानी स्थानीय जिम्मेदार कि होगी चुनाव से पहले किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं सभी मतदान स्थल के जिम्मेदार अपने अपने जिम्मेदारियों से कार्यों का निर्वहन करें।






