आजमगढ़ : कुन्दन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, ब्राह्मण जाति नही धर्म है : कुन्दन


आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के बड़ा गणेश मंदिर में गुरूवार को सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय समिति द्वारा जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अनिल कुमार पांडेय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहाकि बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन एवं जुझारू अनिल कुमार पांडेय को महत्वपूर्ण पद देकर राष्ट्रीय संगठन द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। इन लोगों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत हो गया  एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान में इनके द्वारा रचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि ब्राह्मण जाति नही धर्म है। ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने व नई दिशा दिखाने का काम किया है। उसने सदैव विश्व के सुख व शांति की कल्पना की, किन्तु वर्तमान जातिवादी माहौल में ब्राह्मणों को हासिये पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हमारा संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहाकि हमारे संगठन द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा। आगे उन्होने कहाकि ब्राह्मण समाज उन्ही को समर्थन देगा, जो ब्राह्मण हित व उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
संचालन समाजसेवी संजय कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार तिवारी,    बंशीधर पाठक, सौरभ उपाध्याय, अच्युतानन्द त्रिपाठी, मनोज पांडेय, हरिगोविन्द तिवारी, सूरज पांडेय, सुनील पाठक, रामनरायन पाठक, संजय पांडेय, श्याम नरायन पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।