मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 26 फरवरी– उपायुक्त एनआरएलएम/नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत ज्योति निकेतन स्कूल एटलस टैंक आजमगढ़ में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के अन्तर्गत फैसिलिटेशन केन्द्र पर दिनांक 25 फरवरी 2022 तक वि0स0 343-अतरौलिया के लिए 428, वि0स0 344-गोपालपुर के लिए 407, वि0स0 345-सगड़ी के लिए 421, वि0स0 346-मुबारकपुर के लिए 392, वि0स0 347-आजमगढ़ के लिए 625, वि0स0 348-निजामाबाद के लिए 330, वि0स0 349-फूलपुर पवई के लिए 254, वि0स0 350-दीदारगंज के लिए 193, वि0स0 351-लालगंज (अ0जा0) के लिए 212, वि0स0 352-मेंहनगर (अ0जा0) के लिए 326, इस प्रकार कुल 3588 डाक मतपत्र डाले गये।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-26.02.2022——-






