अनु0 जाति/अनु0 जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम माह अप्रैल 2022 से होगा आरम्भ

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 04 मार्च– सहायक निदेशक सेवायोजन ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनु0 जाति/अनु0 जनजाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम माह अप्रैल 2022 से आरम्भ होगा। प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क है। प्रशिक्षण अवधि में आशुलिपि टंकण सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सचिवीय पद्वति, बुक कीपिंग एवं एकाउन्टेन्सी तथा कम्प्यूटर की जानकारी प्रदान कर लिपिकीय संवर्ग के स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कराने के प्रयास किये जाते है।
प्रवेश पाने हेतु अभ्यर्थी कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हो, अभ्यर्थी हाई स्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण हो, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग हेतु नियमानुसार छूट), ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी जो टंकण/कम्प्यूटर का ज्ञान रखते हों, अभ्यर्थी का पंजीयन सेवायोजन कार्यालय में अनिवार्य रूप से हो। प्रवेश पाने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में जमा करें। आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षिक योग्यता व जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थी राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक की छाया प्रति आवश्य संलग्न करें। आवेदन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिनांक- 29 मार्च 2022 को प्राप्त 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ भवन कमरा नं0-19 में होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र जॉच हेतु उपलब्ध कराने होगें। इस कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं है।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-04.03.2022——-