पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में अवैध शराब बिक्री व निर्माण के सम्बन्ध में शराब की दुकानों की गई आकस्मिक चेकिंग

जनपद~भदोही
√विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में अवैध शराब बिक्री व निर्माण के सम्बन्ध में शराब की दुकानों, गोदामों आदि की गई आकस्मिक चेकिंग
√देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों को चेक कर विक्रेताओं को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
√चेकिंग के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण रहे मौजूद
विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत दिनांक 04-03-2022 को श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से जनपद में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के सम्बन्ध में थाना कोइरौना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी मोढ स्थित देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों व गोदामों की आकस्मिक चेकिंग की गयी। दौरान चेकिंग ठेकों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन कर चेक किया गया तथा ठेका परिसर व कैंटीन की चेकिंग कर शराब के सैंपल लिए गए। दौरान चेकिंग मौके पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया के निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।