आजमगढ़,
वादिनी थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि मेरी लड़की उम्र करीब 14 वर्ष रात्रि 8 बजे शौच करने घर से बाहर अवधू के खेत पर गयी थी। अकेला पाकर मेरे ही गाँव के सरवन पुत्र पप्पू मेरी पुत्री को पीछे से आकर पकड़ लिया। जब मेरी पुत्री चिल्लाई तो आवाज सुनकर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो वह वहां से भाग गया। वादिनी के तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 62/2022 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम सरवन पुत्र पप्पू ग्राम किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
दिनांक 13.03.2022 को व0उ0नि0 निशात जमां खाँ मय हमराह हे0का0 दुर्गेश पाल व का0 विकास कन्नौजिया के द्वारा मु0अ0स0 62/2022 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सरवन पुत्र पप्पू को किशुनदासपुर बाजार से तहबरपुर के रास्ते पी0एम0सी कैम्प के पास से समय 8.30 बजे रात्रि को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग*-
मु0अ0स0 62/2022 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट
*गिफ्तार अभियुक्त*-
सरवन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम किशुनदासपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
1. व0उ0नि0 निशात जमां खाँ थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
2. हे0का0 दुर्गेश पाल थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
3.का0 विकास कन्नौजिया थाना कन्धरापुर, आजमगढ़






