थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब और चार भट्टियां संग  05 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

 

 

 

थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा बनदेवी रोड पर एक ईंट भट्ठे पर पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और चार भट्टियां और 05 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री सुशील धुले एवम अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री धनंजय मिश्रा के कुशल निर्देशन में हाल ही में बीते विधानसभा चुनाव व त्योहार होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 17/03/2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना सराय लखंसी के के गुप्ता के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपरिडीह श्री के पी सिंह, HC धर्मेंद्र सिंह, HC जगन्नाथ जैसल , महिला आरक्षियों व भारी संख्या में पुलिसबल द्वारा मुखबिर की सूचना पर बनदेवी रोड पिपरी में रामध्यान यादव के ईंट भट्ठे पर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सूचना पर करीब 11 बजे दिन में ईट भट्ठे को घेरघार कर दबिश दी गई तो तो मौके से अवैध कच्ची शराब का कई भट्टियां बनाकर निर्माण करते समय 05 लोगो 01=सचिन यादव पुत्र राम ध्यान यादव निवासी पहाड़पुर थाना सराय लखंसी मऊ 02= सुनील लोहरा पुत्र मतलू लो हरा निवासी विराट गढ़ईचा थाना घाघरा जनपद गुमला झारखंड
03= विजयन देवी पत्नी भईया राम निवासी ततेर दाद थाना घाघरा जनपद गुमला झारखंड
04= लक्ष्मी कुमारी पुत्री राजेंद्र लोहरा निवासी मुर्गू चैली डोली थाना सिसई जनपद गुमला झारखंड
05= मन दुलारी पुत्र बंचू निवासी कैलगा निवासी कैलगा जनपद गुमला झारखंड को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तत्काल निर्मित करीब 65 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब , भारी मात्रा में नौसादर, यूरिया, फिटकरी, नमक बरामद किया गया और मौके पर अवैध देशी शराब बनाने हेतु रखे गए करीब 10 कुंतल लहन भी नष्ट किया गया।