आजमगढ़ 25 मार्च– जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने जनपद आजमगढ़ के समस्त कृषक बन्धुओं से अपील किया है कि अपना गेहूॅ विक्रय करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसी भी जन सुविधा केन्द्र/साइबर कैफे से अपना पंजीकरण/पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण अवश्य करा लें तथा समर्थन मूल्य 2015 प्रति कुं0 की दर प्राप्त करें। पंजीकरण हेतु फोटोग्राफ आधार कार्ड/पहचान पत्र, भू-लेख या खतौनी एवं बैंक पासबुक की छाया प्रति अवश्य ले जाएं।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-25.03.2022——-






