मऊ : पुलिस मुठभेड़ में 09 शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल सहित कुल 06 अवैध असलहा व तीन मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस मुठभेड़ में 09 शातिर बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल सहित कुल 06 अवैध असलहा व तीन मोटरसाइकिल बरामद-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्वेक्षण में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन मोटर साईकिलो पर सवार 09 अपराधी मोहम्दाबाद गोहना की तरफ से शहर की तरफ आ रहे है तथा किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में निकले है इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी व कोतवाली पुलिस द्वारा तालीमुद्दीन इण्टर कालेज के पास घेराबंदी कर उन्हे दिनांक 20.04.2022 रात्रि करीब 23.05 बजे रोकने का प्रयास किया गया जिस पर सामने से आ रहे तीन मोटर साईकिल पर सवार 09 अपराधियो द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए पुलिस के ऊपर असलहो से फायर करने लगे पुलिस द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए एवं अपनी सुरक्षा करते हुए सिखलाये हुए तरीको से घेराबंदी कर मौके पर ही तीन मोटर साईकिल सहित सभी 09 अपराधियो को पकड़ लिया गया तथा उनकी तलाशी ली गयी तो तलाशी में एक अदद् पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस व एक अदद् खोखा कारतूस 32 बोर व एक अदद् तमंचा 32 बोर व दो अदद् जिन्दा कारतूस 32 बोर व दो अदद् तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर एक अदद् तमंचा 303 बोर व एक अदद् जिन्दा कारतूस 303 बोर व एक अदद् नाजायज चाकू बरामद हुआ सभी अभियुक्तगणो से अलग –अलग तथा एक साथ कढ़ाई से पूछ –ताछ किया गया तो सभी ने स्वीकार किया कि हम लोग लूट –पाट के नियत से निकले थे रात्रि में सून-सान जगहो पर कोई मिलता है तो उनको असलहा दिखाकर लूट पाट कर लेते है यही हम लोगो का पेशा है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ में क्रमशः-
(1) मु0अ0स0 190/2022 धारा – 411,307,414,420 आईपीसी
(2) मु0अ0सं0 191/2022 धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट
(3) मु0अ0सं0 192/2022 धारा – 3/7/25 आर्म्स एक्ट
(4) मु0अ0सं0 193/2022 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
(5) मु0अ0सं0 194/2022 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
(6) मु0अ0सं0 195/2022 धारा – 3/25 आर्म्स
(7) मु0अ0सं0 196/2022 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1- अनिल यादव पुत्र राम दरश यादव निवासी रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2- मो0 सईद खान पुत्र कशरत अली निवासी पुठ्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर
3- मो0 आसिफ पुत्र खलील अहमद निवासी सुल्तानपुर दोस्त थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद
4- राहुल गौंड पुत्र राजेन्द्र गोंड निवासी बड़की पड़ौली थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर
5- भाना नोना पुत्र कल्लन नोना निवासी महुला मेघपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
6- मोनू साहनी पुत्र श्रीराम साहनी निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर
7- पिन्टू नोना पुत्र नन्दू नोना निवासी सोहराभार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
8- प्रदीप यादव पुत्र सत्य नरायण यादव निवासी महुला थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
9- राम लखन यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी परसिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
(1) एक अदद् पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस व एक अदद् खोखा कारतूस 32 बोर
(2) एक अदद् तमंचा 32 बोर व दो अदद् जिन्दा कारतूस 32 बोर
(3) दो अदद् तमंचा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
(4) एक अदद् तमंचा 303 बोर व एक अदद् जिन्दा कारतूस 303 बोर
(5) एक अदद् नाजायज चाकू
(6) एक अदद पल्सर मो0सा0 -220 सीसी
(7) एक अदद सीडी डान मो0सा0
(8) एक अदद सूपर स्प्लेन्डर मो0सा0
गिरफ्तार कर्ता टीम-
(1) उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव स्वाट टीम प्रभारी जनपद मऊ
(2) व0उ0नि0 श्री राजकेशर सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ
(3) उ0नि0 श्री गंगाराम बिन्द थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
(4) उ0नि0श्री राजेश कुमार वर्मा थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
(5) हे0का0 औरंगजेब खां, स्वाट टीम
(6) हे0का0अजय यादव स्वाट टीम
(7)हे0का0विकासयादवस्वाटटीम
(8) हे0का0 राजू सिंह स्वाट टीम
(9) का0 लायक हुसैन स्वाट टीम
(10) का0 अमरनाथ मौर्य स्वाट टीम
(11) का0 नीरज यादव स्वाट टीम
(12) का0 संजय कुमार सिंह सर्विलांस टीम
(13) का0 विनय कुमार राजभर थाना कोतवाली मऊ
(14) का0 योगेश कुमार थाना कोतवाली मऊ
(15) का0 अंगराज थाना कोतवाली मऊ
(16) का0 अमरेन्द्र प्रताप थाना कोतवाली मऊ
(17) म0का0 प्रीती खोखर थाना कोतवाली मऊ
(18) म0का0 रुबी पाण्डेय थाना कोतवाली मऊ






