नई दिल्ली : रील्स बनाने पर डालर की बारिश, हर महीने होगी 3 लाख की कमाई-जाने कैसे!

नई दिल्ली। अगर आपको भी रील्स बनाने का शौक है, तो आपके लिए बेहतरीन खबर है। अब आप रील्स के जरिए फेसबुक से कमाई भी कर सकते हैं। रील्स के जरिए आप हर महीने 3 लाख रुपये से ज्यादा तक कमा सकेंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने घोषणा की है कि फेसबुक रील्स में ओरिजनल कॉन्टेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को 3.07 लाख रुपये महीना का भुगतान किया जाएगा।

कॉन्टेंट क्रिएटर्स को यह पेमेंट डॉलर में दिया जाएगा, जो रील्स पर आने वाले व्यूज पर निर्भर करेगा। कंपनी ने बताया कि फेसबुक रील्स पर प्रति माह $4,000 तक कमाने का मौका है। अगर हम इन डॉलर्स को रुपये में बदलें तो यह रकम करीब 3.07 लाख रुपये होती है। मेटा ने एक बयान में कहा, हम फेसबुक पर Challenge पेश कर रहे हैं, जो क्रिएटर्स को कॉन्टेंट के जरिए कमाई करने में मदद करता है। इसके जरिए महीने में 4000 डॉलर तक कमाए जा सकेंगे। कंपनी ने कहा कि प्रोग्राम के तहत कुछ चौलेंज तय किए गए हैं, और हर चौलेंज पर क्रिएटर्स की कमाई होती जाएगी।उदाहरण के लिए- पहले लेवल में जब क्रिएटर्स की 5 रील्स में से हर एक 100 व्यूज पार कर लेंगी तो 20 डॉलर की कमाई होगी। ष्जब एक क्रिएटर एक चौलेंज को पूरा करता है, तो अगला चौलेंज अनलॉक हो जाता है। 5 रील्स का चौलेंज पूरा करने के बाद क्रिएटर्स की 20 रील्स पर 500 व्यूज पूरे होने का चौलेंज रहेगा, जिसके जरिए $100 की कमाई होगी। महीना पूरा होने के बाद आपको 0 से शुरू करना होगा।