जौनपुर : सड़क/यातायात जागरूकता व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम मे दृष्टिगत थाना मडियाहूँ पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-29.05.2022
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्देशन दिनांक 28.05.2022 को थाना मडियाहूँ पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मडियाहूं, उपजिलाधिकारी तहसील मडियाहूँ, जौनपुर द्वारा सड़क/यातायात जागरूकता व सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम मे दृष्टिगत थाना मडियाहूँ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति, चार पहिया वाहन चालक व आस-पास गाँव लगभग 1000 की संख्या मे लोग उपस्थित हुये। उक्त कार्यक्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मडियाहूं, उपजिलाधिकारी तहसील मडियाहूँ, यातायात प्रभारी जी.डी. शुक्ल उपस्थित रहकर लोगो को सम्बोधित करते हुए यातायात के नियमो का पालन करने व उनके जीवन रक्षा हेतु हेलमेट लगाने की आवश्यक्ता का बोध कराया गया तथा अनुरोध किया गया को अपने जान पहचान के लोगो व मिलने जुलने वालो को जागरूक करें कि यातायात नियमो का पालन करें तथा मोटर साईकिल चलाते समय प्रत्येक दशा मे हेलमेट लगाये व चार पहिया पर बैठने वाले व्यक्ति सीट बेल्ट का अवश्यक प्रयोग करें। उपस्थित आये लोगो से यातायात सुरक्षा बढाये जाने के सम्बन्ध में उनके विचार सुने गये तथा उचित कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया। बाद समाप्त कार्यक्रम सभी आगन्तुकगण को यातायात के नियमो का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध करते हुए रूख्सत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी गण
1. श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, जौनपुर
2. श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ जौनपुर
3. श्रीमान् उपजिलाधिकारी तहसील मडियाहूं, जौनपुर
4. प्र.नि. किशोर कुमार चौबे थाना मडियाहूँ, जौनपुर
5. प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री जी.डी. शुक्ल जनपद जौनपुर