आजमगढ़ : जिलाधिकारी पहुंचे मुसहर / बांसफोर बस्ती में, उपलब्ध कराया राशन सामग्री

ब्यूरो रिपोर्ट| आजमगढ़ |

आजमगढ़ : जब आजमगढ़ सोया हुआ था तब आजमगढ़ के जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सुबह 7: 30 बजे आजमगढ़ मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर सेमा गांव में के मुसहर / बांसफोर बस्ती का निरीक्षण किया गया और वहां निवास कर रहे लोगों का हाल-चाल जाना और उनके खाने पीने के बारे में पूछा साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली | साथ ही राशन कि उपलब्धता, पेंशन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली| जिलाधिकारी के इस पहल कि क्षेत्र में खूब सराहना कि जा रही है | टीवी 20 न्यूज़ जिलाधिकारी के इस ज़ज्बे को सलाम करता है