सुहागरात के दिन पति के उड़े होश, पत्नी के पेट में लगे थे 8 टांके, RTI से इस खुलासे के बाद कोर्ट के लगा रहा चक्कर
शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाली एक युवक की शादी उसके रिश्तेदारों ने अशोकनगर की रहने वाली युवती के साथ करा दी थी. वो अपनी शादी को लेकर बहुत खुश था. उसकी होने वाली पत्नी से भी शादी तय होने के बाद हर रोज बात होने लगी थी. शहनाई बजने का दिन आया और वह अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेकर हंसी खुशी उसे विदा कराकर अपने घर ले आया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पति का कहना है कि सुहागरात के दिन उसके होश उड़ गए. उसकी पत्नी के पेट में सात से आठ टांके लगे हुए थे.पीड़ित पति ने बताया कि सुहागरात के दिन उसे मालूम पड़ा कि उसकी दुल्हन शादी के तीन माह पहले अपने पेट में पल रहे बच्चे को गिरा चुकी है. पति को इस बात के बारे उसे किसी ने भी नहीं बताया था, नहीं तो वह होने वाली यह शादी को न करता. शादी के दस दिन के भीतर पति ने अपनी दुल्हन को मायके अशोकनगर के लिए रवाना कर दिया. फिर कभी उसे लेने ससुराल नहीं गया.
आरटीआई से हुआ खुलासा, पत्नी हुई थी गर्भवती, गिराया था बच्चा
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ना के केस में फंसाना चाहती थी. उसने सूझबूझ के साथ कार्य किया और न्यायालय में भी अपनी पत्नी के लगाए हुए केसों से लड़ता रहा. इस बीच उसने आरटीआई का सहारा लिया उसे मालूम पड़ चुका था कि अशोकनगर के निजी अस्पताल में उसकी पत्नी ने भ्रूण हत्या करवाई थी. आरटीआई के सहारे खुलासा हुआ की अशोकनगर के निजी अस्पताल में उसकी पत्नी पेट में पल रहे 3 माह के बच्चे को शादी के 3 माह पहले अबॉर्शन करवा कर निकलवा दिया था. जिसके साक्ष्य उसने न्यायालय में भी पेश किए हैं.






