आजमगढ़ : पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए ये खबर विशेष है, खबर पढ़ें और उठायें फायदा

प्रेस नोट
आजमगढ़ 08 जून– प्रभारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित योजना ओ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण नियमावली 2007 ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना (प्रथम संशोधन) नियमावली-2016 एवं ओ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2017 के द्वारा ओ लेवल/सी0सी0सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में संशोधन करते हुए पात्रता की शर्ते निर्धारित की गयी हैं, जिसमें योजना के अन्तर्गत रू0 01 लाख वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को ओ लेवल/सी0सी0सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10-2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आवश्यक है। प्रशिक्षणर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणर्थी/आवेदक को जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में ओ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की बेबसाइट http://www.obccomputertraing.upsdc.gov.in पर समय सारणी के अनुसार आवेदन 08 जून 2022 से 20 जून 2022 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखो/विवरणों (आय, जाति, निवास, आधार व समस्त शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय नेहरू हाल आजमगढ़ में दिनांक 20 जून 2022 सायं 05 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय नेहरू हाल आजमगढ़ से सम्पर्क करें।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-08.06.2022——–