लोकसभा उप- निर्वाचन 2022 के विधानसभा के सभी बुथो की संख्या जानिए

आजमगढ़ 12 जून– लोकसभा उप- निर्वाचन 2022 के विधानसभा-346 मुबारकपुर का मा0 प्रेक्षक श्री नीलकण्ठ टीकाम द्वारा दिनांक 11 जून को वल्नरेबल मतदान केन्द्र प्रा0वि0 शाहगढ़ के बूथ संख्या- 197, 198 व 199, प्रा0वि0, बम्हौर के बूथ संख्या-166, 167, 168 य 169, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लोहरा के बूथ संख्या 187, 188 व 189, प्रा0वि0, मुबारकपुर के बूथ संख्या -34, 35, 36, 37 व 38, जू0हा0 स्कूल अमिलो के बूथ संख्या -39, 40 व 41 के साथ ही साथ संवेदनशील/अति संवेदनशील व ससामान्य मतदान केन्द्र अमिलो जू0हा0 स्कूल के बूथ संख्या -51, 52, 53 व 54, पू0मा0वि0 मोहब्बतपुर के बूथ संख्या-174, 175, 176, 177 व 178, जिसमें से मतदेय स्थल पू0मा0वि0 मोहब्बतपुर तथा पू0मा0वि0 लोहरा में मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा वर्षा के होने पर जल भराव को देखते हुए उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों को मौके पर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिये गयेl
इसी क्रम में मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 व लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में जू0हा0 स्कूल लोहरा के मतदेय स्थल पर 40 प्रतिशत से कम मतदान के कारणों को मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों/जनसामान्य से पूछा गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को गाँव में चौपाल लगा कर मतदान जागरूता रैली कर इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ-साथ मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष मुबारकपुर द्वारा बताया गया कि दिनांक 11 जून 2022 को सुबह 4:15 पर चेकिंग अभियान के दौरान गुजरपार बैरियर पर 70 किग्रा गाजा, 115 बोर का तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बदामद किया गया, जो बाहरी व्यक्तियों द्वारा दूसरे जिल में सप्लाई हेतु ले जा रहे थे। वल्नरेवल क्षेत्रों के बूथों के साथ संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अन्य सामान्य बूथों पर मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सम्बन्धित सुपरवाइजर व बीएलओ को बूथ पर सभी सुविधाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा मौके पर उपस्थित वल्नरेवल प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुने तथा मौके पर उपस्थित जनसामान्य से शान्तिपूर्वक मतदान व जनजागरूकता के सम्बन्ध में परिचर्चा की गयी।