आजमगढ़ : महिला मंडल जनसेवा समिति एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
रविवार को महिला मंडल जनसेवा समिति एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया । कई महिलाएं उत्साहित होकर पहली बार रक्तदान की ।पूनम उमेश सिंह ने बताया कि हम पतिपत्नी 5 सालो से लगातार अपने अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते आये हैं जिसका फायदा ये है कि हम जब भी हीमोग्लोबिन चेक करवाते हैं 12 से ज्यादा ही रहता है ,जबकि औरते रक्तदान करने से पहले डरती थी जबकी आज स्थिति कुछ और हैं।
सुनीता गुप्ता ,ममता गुप्ता, और सोनल श्रीवास्तव जी ने पहली बार रक्तदान किया ।रेडक्रॉस के पैटर्न मेम्बर उमेश सिंह एवं कोषाध्यक्ष कल्पनाथ सिंह जी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए हमलोग समय समय पर रक्तदान शिविर करवाते रहते हैं और लोगो को जागरूक करने के लिए रक्तदान के फायदे से लोगों को अवगत कराते हैं। करीब 67 लोगों ने रक्तदान किया अभी संख्या और भी बढ़ सकती है । इस अवसर पर सोनल श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सारिका सिंह, अर्चना तिवारी, निरुपमा पाठक एवं रेडक्रॉस के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे ।






