जनपद मे 51 परीक्षा केन्द्रो पर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2022 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराया गया – जिलाधिकारी
प्रेस नोट
आजमगढ़ 12 जून– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि आज जनपद मे 51 परीक्षा केन्द्रो पर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2022 को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराया गया।
उन्होंने बताया कि उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2022 के प्रथम पाली की परीक्षा मे कुल 23987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 12961 उपस्थित रहे तथा 11026 अनुपस्थित रहे l इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा मे कुल 23987 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 12859 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 11128 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे l
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयीl
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-12.06.2022——–







