आजमगढ़ : महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में स्टेक होल्डरों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए आज जनपद के पुलिस लाइन सभागार में बैठक किया गया
प्रेस नोट
आजमगढ़ 13 जून– मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में जनपद में नियुक्त विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों को मा0 न्यायालय द्वारा पोक्सो केस के जुनैद बनाम राज्य निर्णय में दिये गये निर्देशों को भली-भांति अनुपालन करें तथा विभिन्न स्टेक होल्डरों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए आज जनपद के पुलिस लाइन सभागार में बैठक किया गया।
बैठक में पोक्सो एक्ट की विवेचना सम्बन्धी बारीकियों, मेडिकल केयर एवं आयु निर्धारण परीक्षण संबन्धी तथ्यों के बारे में चर्चा की गयी। पोक्सो एक्ट में पड़ने वाली बेल अप्लिकेशन पर कार्यवाही के संबंध में जुनैद बनाम् राज्य केस के बारे में समस्त स्टेक होल्डरों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के बारे में दिया गया एवं जनपद में मानव तस्करी एवं गुमशुदा बच्चों के विभिन्न पहलुओं पर तत्परता से कार्य करने के बारे में कार्ययोजना लागू करने हेतु चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता उपाधीक्षक नगर द्वारा की गयी। बैठक में जनपद के एएचटीयू/ एसजेपीयू के कर्मचारीगण एवं समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं एनजीओ सीडब्ल्यूसी, प्रोबेशन, सीएमओ, श्रम विभाग, जेजे बोर्ड, चाइल्ड लाइन, वन स्टाप सेन्टर, एसआरएसपी, अभया महिला सेवा संस्थान एवं अन्य शाखा मौजूद रहे, जिसको आवश्यक दिशा निर्देश दिये






