जनपद में अनुपस्थित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान को लेकर करेंगे जागरूक

आजमगढ़ 13 जून– उपायुक्त स्वतः रोजगार/नोडल आफिसर डाक मतपत्र मिथिलेश कुमार तिवार ने अवगत कराया है कि Absentee Voters (Senior Citizens, PwDs and Covid-19 suspect or affected persons) को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान कराये जाने की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जनपद में अनुपस्थित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान कराये जाने की कार्यवाही दिनांक 18 जून 2022 से 20 जून 2022 (प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे) तक सम्पन्न करायी जाएगी। अनुपस्थित मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान कराये जाने हेतु नियुक्त मतदान पार्टी में 02 मतदान अधिकारी, 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 01 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। मतदान पार्टियों को दिनांक 14 जून 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक नेहरू हाल सभागार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण में समस्त मतदान पार्टियॉ समय से प्रतिभाग करें।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-13.06.2022——–