आजमगढ़ : अमृत योग महोत्सव के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुँचाकर सभी को स्वास्थ्य लाभ देना शासन का उद्देश्य – क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
प्रेस नोट
आजमगढ़ 13 जून– क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने बताया कि जनपद आजमगढ़ में आजादी का अमृत महोत्सव 2022 के अवसर पर दिनांक 14 जून 22 से 20 जून 2022 तक अमृत योग सप्ताह एवं 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ में 8 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये आयुष (आयुर्वेद) विभाग दृढ संकल्प है, अमृत योग महोत्सव के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुँचाकर सभी को स्वास्थ्य लाभ देना शासन का उद्देश्य है।
उक्त अमृत योग महोत्सव को जन उपयोगी एवं सफल आयोजन हेतु शासन द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य, जिला क्रिड़ा अधिकारी सदस्य, जिला होम्योपैथिक अधिकारी सदस्य, गैर सरकारी योग संस्थाओं के प्रतिनिधि सदस्य एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आजमगढ़ को संयोजक नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि योग क्रिया में भाग लिए हुए प्रतिभागियों की संख्या एवं फोटो “आयुष कवच ऐप“ अथवा https://ays.ayushkavach.com पर सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप में अपलोड़ किया जायेगा। अमृत महोत्सव में प्रतिभाग करने तथा अपने कर्मचारियों को प्रतिभाग कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम में कोविड गाइड लाइन एवं चुनाव आचार संहिता का ध्यान रखा जायेगा। जनपद में कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित विभिन्न स्थानो पर योग प्रशिक्षक के द्वारा योग कराया जायेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-13.06.2022——–






