प्रेस नोट थाना बैरिया जनपद बलिया
दिनांक 27.08.2022
थाना बैरिया पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार में रखी 115 लीटर 8PM अवैध अंग्रेजी शराब तथा बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 नफर अभियुक्त को एक स्विफ्ट डिजायर कार से बिहार ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.08.2022 को उ0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह अपने हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति में बैरिया तिराहे पर मामूर थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली की वाहन नं0 BR01AQ0551 स्वीफ्ट डिजायर सिल्वर कलर की है उसमें अबैध शराब लेकर बिहार जाने वाले है। इस सूचना पर बैरिया पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जाने लगी कि समय करीब 03.22 बजे एक वाहन आता दिखायी दिया वाहन को रोक कर चेक किया गया तो वाहन में 04 व्यक्ति सरवार थे । उक्त वाहन की चाभी लेकर वाहन की डिक्की व वाहन के अऩ्दर डिक्की बनाकर शराब रखे थे। एक अदद वाहन नं0 BR01AQ0551 स्वीफ्ट डिजायर मे 8 PM अंग्रेजी शराब की कुल 639 पाउच प्रत्येक 180 ML कुल 115.2 ली0 अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । अभियुक्तगणो के जामातलाशी के दौरान अभियुक्त सत्येन्द के पास से 100 रूपया, अभियुक्त मो0 अफरोज आलम के हाफ पैण्ट के जेब से कुल 1150 रूपये, व भूषण यादव के जेब से 100 रूपये बरामद हुआ। कुल 115.2 ली0 अंग्रेजी शराब के साथ 04 नफर अभियुक्तगण को उनके किये अपराध का बोध कराते हुये माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुये अभियुक्तगणो को हिरासत तथा बरामद माल व वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर थाने लाकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
अभियुक्त का नाम पता –
1. सतेन्द्र यादव (राय) s/o स्व0 धनेसर यादव निवासी सराय साहू, दक्षिण टोला थाना दरियापुर जनपद सारण (बिहार)
2. मो0 अफरोज आलम s/o मो0 अहमद अली निवासी सराय साहू, दक्षिण टोला थाना दरियापुर जनपद सारण (बिहार)
3. सुरेन्द्र यादव (राय) s/o स्व0 दरोगा यादव निवासी सराय साहू दक्षिण टोला थाना दरियापुर जनपद सारण बिहार
4. भूषण यादव s/o रामायन यादव निवासी दरियापुर, कवटिया थाना दरियापुर जनपद सारण बिहार
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0 293/2022 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम थाना बैरिया जनपद बलिया
बरामदगी का विवरण-
1. 8 PM अंग्रेजी शराब की कुल 639 पाउच प्रत्येक 180 ML कुल 115.2 ली0
2. एक अदद वाहन नं0 BR01AQ0551 स्वीफ्ट डिजायर सिल्वर कलर
3. अभियुक्तगणो के पास से जामातलाशी के अलग- अलग कुल 1350 रूपये बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया
2. हे0का0 लाल मोहन शास्त्री थाना बैरिया जनपद बलिया
3. का0 का0 नागेन्द्र कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया
4. का0 बृजेश सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया
5. का0 कुलदीप साहू थाना बैरिया जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






