मीरजापुर : युवती के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस

प्रेस नोट

दिनांकः 27.08.2022

मीरजापुर पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार —

थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.08.2022 को एक महिला/वादिनी द्वारा लिखित तहरीर बावत अपनी पुत्री को एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती अपने मकान के कमरे मे ले जाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी । उक्त तहरीर प्राप्त होते ही तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर तत्काल मु0अ0सं0-123/2022 धारा 376/504/506/342 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट बनाम प्रिन्स सिंह पुत्र उत्तम सिंह पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा प्रारम्भ की गई ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण साक्ष्य संकलित करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज व थाना प्रभारी जिगना को निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा विवेचना मे त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.08.2022 को पीड़िता की मेडिकल की कार्यवाही व बयान अन्तर्गत धारा 161 Cr.P.C. की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी । प्र.सू.रि. व पुलिस के समक्ष पीड़िता का बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आज दिनांक 27.08.2022 को प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द राय द्वारा मय पुलिस बल के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त प्रिन्स सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम कोलेपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को थाना जिगना क्षेत्र से गिरफ्तार कर विवेचक द्वारा मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—

प्रिन्स सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी ग्राम कोलेपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर उम्र करीब 21 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग —

1. मु0अ0सं0-123/2022 धारा 376/504/506/342 भादवि व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—

उ0नि0 सच्चिदानन्द (प्रभारी थानाध्यक्ष) थाना जिगना मीरजापुर मय टीम ।