आजमगढ़ः पिछले 5 साल में सबसे कम वर्षा होने का टूटा रिकार्ड-खेती किसानी का 50 प्रतिशत के नुकसान होने की आशंका
आजमगढ़। जिले में लगातार कम हो रही बारिश से किसानों को निराशा हाथ लगी है. आंकड़ों के मुताबिक पांच साल में अबकी सबसे कम वर्षा होने से फसलों के 33 से 50 फीसद तक के नुकसान की आशंका है. सरयू में बाढ़ की स्थिति के आंकड़े बताते हैं कि 2017 से 2019 तक बाढ़, 2020 में सामान्य बाढ़, 2021 में बाढ़ और अबकी 27 अगस्त तक सामान्य बाढ़ की स्थिति है.






