आजमगढ़ : छात्र/छात्राएं प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप अवार्ड स्कीम का ऐसे उठायें लाभ

 

प्रेस नोट

आजमगढ़ 03 सितम्बर– जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री चेतन सिंह ने जनपद आजमगढ़ में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ0बी0सी0) आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ई0बी0सी0) और गैर अधिसूचित घुमंतू और अर्द्धघुमंतू जनजाति (डी0एन0टी0) वर्ग के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स स्कालरशिप अवार्ड स्कीम के अन्तर्गत जनपद के टॉप क्लास स्कूल (List in http://yet.nta.ac.in) में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रों को भारत सरकार द्वारा यशस्वी मेरिट टेस्ट के अनुसार चयन कर छात्रवृत्ति सुविधा प्रदान की जानी है।

उन्होने बताया कि इसके अन्तर्गत आवेदन हेतु वेबसाईट http://yet.nta.ac.in पर दिनांक 01 सितम्बर 2022 से 11 सितम्बर 2022 तक पंजीकरण, दिनांक 12 सितम्बर से 14 सितम्बर 2022 तक संशोधन, वेबसाईट पर प्रवेश पत्र प्रदर्शन दिनांक 20 सितम्बर 2022 तक एवं परीक्षा तिथि 25 सितम्बर 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है।

उन्होने कहा कि इसके अन्तर्गत छात्र अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ0बी0सी0) आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ई0सी0बी0) और गैर अधिसूचित घुमंतू और अर्द्धघुमंतू जनजाति (डी0एन0टी0) वर्ग का हो। माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय सीमा रूपये 250000 से कम हो। जनपद के टॉप क्लास स्कूल (http://yet.nta.ac.in)  में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत होंना चाहिए। कक्षा 9-10 हेतु रू0 75000 प्रतिवर्ष और कक्षा 11-12 हेतु अधिकतम 125000 की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष विद्यालय एवं छात्रावास शुल्क सहित निर्धारित है। चयन की प्रक्रिया नेशनल टेस्टंग द्वारा आहूत यशस्वी एन्ट्रेस टेस्ट (वाई0ई0टी0) मेरिट के अनुसार विवरण बेवसाईट पर उपलब्ध है। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सी0वी0टी0) होगा।

आवेदन हेतु आधार कार्ड, आधार लिंक बैक खाता, आय और जाति प्रमाण पत्र तथा मोबाईल नम्बर जो चालू होना चाहिए। इच्छूक छात्र उक्त वेबसाईट पर जाकर आनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है।

 

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-02-09-2021—–