प्रेस नोट
आजमगढ़ 03 अक्टूबर– अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी साइबर अपराध, श्री सुधीर जायसवाल ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा सभी विद्यालयों, कालेजों, विश्वविद्यालय, पंचायती राज संस्थाओं, नगर निगमों, मन्त्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं सरकारी विभागों इत्यादि में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जागरूकता दिवस का आयोजन साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किये जाने एवं तत्क्रम में सम्बन्धित विभागों के विभागीय बजट में अपेक्षित व्यय का वहन करते दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को व्यापक रूप से वार्षिक “साइबर जागरूकता“ दिवस का आयोजन किये जाने तथा कृत कार्यवाही का विवरण गृह मन्त्रालय, भारत सरकार को दिनांक 14 अक्टूबर 2022 तक उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
उन्होने बताया कि साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही हेतु “साइबर जागरूकता” अभियान माह के प्रत्येक बुधवार को निरंतर चलाया जा रहा है, जो दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु गृह सचिव, भारत सरकार, नई दिल्ली से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है। उपरोक्तानुसार अनुपालन के क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को व्यापक रूप से वार्षिक “साइबर जागरूकता” दिवस का आयोजन किये जाने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारी, पीआरआई (पंचायती राज संस्थाएँ) व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आदि अपने स्तर से जनपद के सभी स्कूलों/कालेजों/विश्वविद्यालयों/पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर पालिकाओं में कार्यशालाएँ, सेमीनार, परस्पर संवाद, पोस्टर बनाने/स्लोगन लिखने/छोटी-छोटी कहानियां लिखने इत्यादि जैसे रचनात्मक सेशन आयोजित कर आम जनता/छात्रों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि “साइबर जागरूकता” दिवस का आयोजन दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को 11ः00 बजे पुलिस लाईन आजमगढ़ स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया जायेगा।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-03-10-2021—–






