आजमगढ़ 08 मई- उप श्रमायुक्त रोशन लाल ने बताया है कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी दैवीय आपदा हेतु आर्थिक सहायता हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भरण-पोषण के लिए रू0 1000 देने हेतु की गयी घोषणा के उपरान्त जनपदों मंे श्रमिकों को आर्थिक सहायता की धनराशि श्रमिकों के बैंक खाते में स्थानान्तरित किया गया। उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ में 21049 श्रमिकों के खातों मंे रू0 2,104,9000, जनपद मऊ में 7542 श्रमिकों के खातों में रू0 75,42,000 तथा जनपद बलिया के 17487 श्रमिकांे के खातों में रू0 1,74,87,000 की धनराशि अंतरित की गयी है।उन्होने बताया कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए ऐसे सभी प्रतिष्ठान कारखानें जिनको प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार/जिला प्रशासन के आदेशानुसार अस्थायी रूप से बन्द किया गया है, में श्रमिकों को नियोजक द्वारा सवेतन अवकाश दिया जायेगा।उन्होने बताया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी दैवी आपदा हेतु आर्थिक सहायता हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेगी दूसरी किस्त। उन्होने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक से अपील किया है कि जिनका नवीनीकरण नही है, निर्धारित शुल्क/अंशदान जमा करें, जिससे उक्तय योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत की द्वितीय किस्त 435 श्रमिकों को रू0 4,35,000 जनपद आजमगढ़ में भुगतान किया गया एवं जनपद बलिया में 70 श्रमिकों का रू0 70,000 धनराशि का भुगतान किया गया है एवं अन्य श्रमिकों को भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











