18 करोड़ लोगों को तीन चरणों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया जो एक बहुत बड़ा कार्य – सीएम योगी

पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति की समस्त सम्भावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया

प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने
के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई जाए: मुख्यमंत्री

महिला स्वयं सहायता समूह के लिए व्यापक
स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं

कोरोना की केमिस्ट्री को समझते हुए ट्रीटमेंट करने की आवश्यकता

‘आयुष कवच-कोविड’ एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कर
लोगों को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए

18 करोड़ लोगों को तीन चरणों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया जो एक
बहुत बड़ा कार्य, क्योंकि 18 करोड़ तो कई देशों की आबादी भी नहीं

प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी की दर 42 प्रतिशत,
जो रिकवरी के राष्ट्रीय औसत 29.2 प्रतिशत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक

एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों के 52,000 बेड के क्षमता विस्तार के लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 बेड की व्यवस्था

पूल टेस्टिंग में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर

लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने तथा वरिष्ठ
अधिकारियों को स्वयं माॅनीटरिंग करने के निर्देश

मलेरिया, डेंगू सहित विभिन्न संचारी रोगों की प्रभावी
रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए

गौ-आश्रय स्थलों को आय से जोड़ते हुए गोबर से
कम्पोस्ट बनाकर खेतों में इस खाद का उपयोग किया जाए
लखनऊ: 09 मई, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजस्व प्राप्ति की समस्त सम्भावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से आर्थिक गतिविधियांे प्रभावित हुई हैं। इसलिए राजस्व वृद्धि के वैकल्पिक स्रोत चिन्हित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगार