पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – आवेदक श्री राजेन्द्र पुत्र जोखू ग्राम खोजौली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के दि0 16.10.2022 को थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि विपक्षी निरहू उर्फ इलियास अंसारी पुत्र मुखतार को वादी के पिता जोखू द्वारा बाढ़ देखने जाने के लिए मना करने पर कहा सुनी हुई, इसी बात पर निरहू उपरोक्त द्वारा वादी के पिता जोखू को चाकू से मारा गया, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाना जहाँ पर इलाज के दौरान वादी के पिता की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/22 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट बनाम निरहू उर्फ इलियास अंसारी पुत्र मुखतार सा0 सिअरही वर्जला थाना दोहरीघाट जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण………….. दिनांक- 17.10.2022 को थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक व उ0नि0 उमाशंकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निरहू उर्फ इलियास अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ हाल पता सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को ग्राम सुदनीपुर चौराहा के पास से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 351/22 धारा 302 भादवि व 3(2)5 SC / ST एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
निरहू उर्फ इलियास अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी निवासी सियरही थाना दोहरीघाट जनपद मऊ हाल पता सोनबुजुर्ग थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 उमाशंकर मय हमराह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़






