प्रेस नोट
आजमगढ़ 10 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र ने बताया है कि राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा दिनांक 19 से 25 नवम्बर 2022 तक साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान एवं 25 नवम्बर 2022 को झण्डा दिवस मनाये जाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराने एवं स्टीकर का वितरण तथा हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों के लिए खुले दिल से सहयोग करने हेतु दान दिये जाने से संबंधित क्यूआर कोड एवं पत्र में खाता नम्बर भी उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान की ओर से प्राप्त प्रचार सामग्री का जिला मुख्यालय, तहसीलवार, विकास खण्डवार, नगर निकायवार वितरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए 100 स्टीकर, प्रति तहसील के लिए 50 स्टीकर, प्रति विकास खण्ड के लिए 50 स्टीकर, प्रति नगर निकाय के लिए 25 स्टीकर, खुले दिल से दान देने का पम्पलेट (जिसमें क्यूआर कोड उपलब्ध है) कलेक्ट्रेट के लिए 01, विकास भवन के लिए 01, तहसील के 01, विकास खण्ड के लिए 01, नगर निकाय के लिए 01 एवं पोस्टर (जिसमें खुले दिल से दान करने के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध है) कलेक्ट्रेट के लिए 01, विकास भवन के लिए 01, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के लिए 01, तहसील सदर के 01 प्राप्त हुआ है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उपरोक्त प्रचार प्रसार सामग्री प्रेषित करते हुए जिला विकास अधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी न0पा0परि0/नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करायें तथा सभी वर्गों का तहे दिल से समर्थन के लिए प्रतिष्ठान के इस नेक कार्य में पूरे दिल से भागीदारी सुनिश्चित करें और करायें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-10.11.2022——–






