आजमगढ़ : राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से शुरू

प्रेस नोट
आजमगढ़ 10 नवम्बर– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री एके पाण्डेय ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बाराबंकी में एवं प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 से 20 नवम्बर, 2022 तक डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 21 नवम्बर, 2022 को एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 22 नवम्बर, 2022 को तथा सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 14 नवम्बर, 2022 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 15 नवम्बर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालिका फुटबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से 31 दिसम्बर 2007 के मध्य होनी चाहिए एवं सब-जूनियर बालक/बालिका जूडो खिलाड़ियों का जन्म वर्ष 2008, 2009 और 2010 का होना चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं पात्रता प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक फुटबाल बालिका वर्ग एवं बालक/बालिका जूडो के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-10.11.2022——–