आजमगढ़ : जहानागंज पुलिस ने फर्जी जाति का प्रमाण-पत्र बना जमीन बैनामा करवाने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 10.05.22 को वादी मुकदमा महफूज अहमद पुत्र स्व0 मन्सूर अहमद ग्रा0 सुम्भी थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिये कि अभियुक्तगण द्वारा कुटरचित तथ्य गोपनीय तरीके से फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र अपनी पत्नी मंजू देवी के नाम बनवाकर तथा अपना पता अन्य जगह दर्शाता हुए अनुसूचित जाति के सदस्यो से बैनामा करा लेने के सम्बन्ध मे प्रा0पत्र के आधार पर थाना स्थानीय में मुकदमा अपराध संख्या 178/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम 1. कमला देवी पत्नी स्व0 सदरी लाल ग्राम धरवारा थाना जहानागंज आजमगढ़ 2. मनोज चौरसिया पुत्र शंकर चौरसिया 3. मूंज चौरसिया पत्नी मनोज चौरसिया निवसीगण ग्राम सुम्भी थाना जहानागंज आजमगढ 4. मोती पुत्र कन्ता ग्राम निजमुद्दीनपुर ( खल्लोपुर) थाना सिधारी आजमगढ़ 5. श्यामा चौहान पुत्र झिनखुन चौहान ग्राम परमेश्वरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री संतोष कुमार द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरणः
दिनांक 15.11.22 को उ0नि0 सन्तोष कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मोती पुत्र कन्ता निवासी निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़ व श्यामा चौहान पुत्र झिनखुन चौहान निवासी परमेश्वरपुर थाना सिधारी आजमगढ़ को शुम्भी बाजार से समय करीब 09.20 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया ।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 178/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना जहानागंज आजमढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मोती पुत्र कन्ता निवासी निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी आजमगढ़
2. श्यामा चौहान पुत्र झिनखुन चौहान निवासी परमेश्वरपुर थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- उप निरीक्षक सन्तोष कुमार मय हमराह थाना जहानागंज आजमगढ़






