1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –मुकदमा वादिनी थाना निजामाबाद जनपद आजगमढ़ की पुत्री को विपक्षी कैश पुत्र डैभा ग्राम दौलतपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला फूसलाकर भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0 252/22 धारा 366/504/506 भादवि दिनांक 22.06.22 को पंजीकृत कराया गया था । साक्ष्य संकलन से उपरोक्त अभियोग मे धारा 368,376 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्ता रुबीना पत्नी लल्ला निवासीनी बराई थाना जलालपुर जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश मे आया।
2. गिरफ्तारी का विवरण –प्राप्त सूचना के अनुसार उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराही कर्मचारीगण के मुकदमा उपरोक्त से सम्वन्धित अभियुक्ता रुबीना पत्नी लल्ला निवासीनी बराई थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को उसके पिता के घर ग्राम दौलतपुर से समय करीब 11.40 बजे महिला आरक्षी संध्या सिह के द्वारा हिरासत मे लिया गया । अन्य अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0स0 252/22 धारा 366/504/506/368/376 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग
गिरफ्तार अभियुक्ता- 1.रुबीना पत्नी लल्ला निवासीनी बराई थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ






