स्वास्थ्य विभाग ने पाया डेंगू पर काबू
• जिले में पिछले माह के सापेक्ष कम हुई मरीजों कि संख्या–डीएमओ शेषधर द्विवेदी
आजमगढ़, 9 दिसम्बर 2022
डेंगू के खिलाफ जनपद में स्वास्थ्य विभाग के चले अभियान के परिणाम अब दिखने लगे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी के अनुसार जनपद में डेंगू पर अब काबू पा लिया गया है। संचारी रोग के लक्षणों को पहचान कर जांच एवं इलाज की सुविधा स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलती रहेगी।
जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि विभागीय टीम और समुदाय के सहयोग से नवंबरकी तुलना में इस माह बहुत कमी आई है। एक सितंबर से आज तक मंडलीय जिला चिकित्सालय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त व प्राइवेट पैथोलॉजी डेंगू धनात्मक मिले रोगियों के सापेक्ष कृत 777 जांच में कुल 135 डेंगू के पुष्ट रोगी मिले थे। इसमें 135ठीक हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में कुल 888लोगों की जांच में140 मरीज मिले थे। सभी 140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
डीएमओ शेषधर द्विवेदी ने कहा कि डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है| मच्छर के द्वारा संचारित होने वाला यह बुखार कभी घातक भीहो सकता है। यदि इसकी समय पर पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव भी संभव है। डेंगू व सामान्य फ्लू या वायरल बुखार से लक्षण अक्सर समान लगते हैं। इसलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत एक ब्लड टेस्ट करवा लेना चाहिए। इससे बीमारी के लक्षण की पहचान हो सकेऔर समय रहते मरीज का इलाज किया जा सके।
डेंगू धनात्मक मिले मरीजों के घरों के आसपास खुली नालियों के गड्डों में जल जमाओं के श्रोतों का अविष्टिकरण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जारी है। साथ ही जिले के घने आबादी वाले क्षेत्रों में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव एवं फागिंग की कारवाई की गई, और विभिन्न स्तरों पर अविष्टिकरण की जा रही है।साथ ही आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के प्रधान एवं आशा व आशा संगिनी की ओर से गांव के घर-घर जाकर डेंगू से बचाव एवं उपाय संबंधित जानकारी दी जा रही है।






