थाना जहानागंज
छिनैती की घटना का अनावरण, छिनैती गये चेन के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक- 08.12.2022 को वादी श्री बलवन्त कुमार सिंह पुत्र स्व0 श्री रघुराज सिंह ग्रा0 दयालापुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ को थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि समय 19.00 वादी की भतीजी आटो से पीजीआई से अपने घर दयालपुर आते समय 03 अज्ञात महिलाओं ने वादी की भतीजी के गले से सोने का चेन छिनकर भाग गयी, के सम्बन्ध में थाना जहानांगज पर मु0अ0स0 481/22 धारा 392/411 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 08.12.2022 को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त प्रकाश में आयी अभियुक्ता मीरा पत्नी राजेश निवासी बेलकुण्डा थाना रौनापार आजमगढ़ को किशनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्ता के पूछताछ से प्रकाश में आयी शेष दो अभियुक्ता 1. संजना पुत्री राजेश निवासी बेलकुण्डा थाना रौनापार आजमगढ़, 2. इन्द्रावती पत्नी श्रीराम उर्फ बबलू निवासी कांखभार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को सुम्भी बाजार से समय करीब 13.30 बजे अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । चोरी गये 01 अदद चेन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।






