भदोही : कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गस्त

प्रेस नोट
जनपद भदोही
दिनांक-08.01.2023
√कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा सायं पैदल गस्त
√मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की की जा रही सघन चेकिंग
√पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया जा रहा आश्वस्त
√सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखने की की जा रही अपील
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए पैदल गश्त किया जा रहा है।
पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है।
साथ ही सभी से आपसी प्रेम व सौहार्द, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।