लखनऊ:चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के विभिन्न जनपदों के 11 निर्माणाधीन कार्यों हेतु रू0 93 करोड़ 57 लाख 95 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

 

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ: दिनांक: 18 अक्टूबर, 2023

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्ग योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 11 निर्माणाधीन कार्यों हेतु रू0 93 करोड़ 57 लाख 95 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन 11 चालू कार्यों में वाराणसी के 03 तथा बलिया, लखनऊ, अम्बेडकरनगर, रायबरेली, बरेली, जालौन, अयोध्या व गाजीपुर के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों में उल्लिखित शर्तों के अनुसार बजट मैनुअल एंव वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन करते हुये सुनिश्चित किया जाय तथा आवंटित धनराशि की उपयोगिता प्रमाण-पत्र निर्धारित समयावधि में महालेखाकार एवं शासन को उपलब्ध कराया जाय। जारी शासनादेशों में यह भी उल्लिखित किया गया है कि कार्य को हर हाल में ससमय पूर्ण कराया जाय और समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।