प्रेस नोट-दिनांक 20.10.2023
🔹पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब एवं पशु तस्करों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
🔹 थाना नौगढ़ द्वारा जंगल के रास्ते पैदल हांककर वध हेतु ले जाए जा रहे 37 राशि गोवंश बरामद
🔹01 पशु तस्कर गिरफ्तार, उसके 03 अन्य साथी अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल
🔹 गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर फरार तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी
🔹 पुलिस टीम को जमसोती जंगल चुआड़ के पास से मिली सफलता
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुखराम भारती व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्री कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार द्वारा थाना नौगढ़ पर गठित टीम के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 20.10.2023 को थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार के द्वारा बहद ग्राम जमसोती जंगल में चुआड के पास से समय 04.15 बजे 37 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल पंडुआ ले जाते समय 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । 03 नफर अभियुक्तगण अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। कुल 37 राशि गोवंश में बरामद किया गया । बरामद 37 राशि गोवंश, 01 अदद चापड़ व गिरफ्तार 01 नफर अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ अभियुक्त…. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि हमलोग का एक सुसंगठित गिरोह है हम सभी लोग जनपद मिर्जापुर , सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रो से सस्ते मूल्य पर गोवंशो को खरीद कर जंगल के रास्ते पैदल हांककर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल पडुंआ को ले जाकर ऊचे दामो पर बेचते है और जो लाभ होता है आपस में बराबर बराबर बाट लेते है। जिससे अपना शान शौकत की जीवन शैली हेतु अच्छी कमाई करते हैं। चाकू हम लोग गोवंश की हत्या करने के लिये अपने पास रखते है। यह कार्य हमलोग अपना व अपने परिवार के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिये करते है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 129/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नौगढ
2. मु0अ0सं0 624/2010 धारा 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 थाना पडरी ,मिर्जापुर
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. बृजेश सिंह पुत्र स्व0 सुदेही सिंह नि0 ग्राम सिकरी थाना पडरी जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष
बरामदगी विवरण–
1. 37 ऱाशि गोवंश
2. 01 अदद चापड
बरामदगी/ गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –
1- थानाध्यक्ष श्री अतुल कुमार थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
2-उ0नि0 श्री अवधेश सिंह थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
3-उ0नि0 श्री लल्लन राम बिन्द थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
4-उ0नि0 श्री अभिनव कुमार भार्गव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
5-का0 संदीप यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
6-का0 शैलेष यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
7-का0 रोहित यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली।
8-का0 प्रदीप कुमार निषाद थाना नौगढ जनपद चन्दौली।






