आजमगढ़ : जनपद स्तरीय युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन एक जनवरी को

प्रेस नोट
आजमगढ़ 27 अक्टूबर– जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री सुल्तान सिंह ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं-लोकनृत्य(समूह), लोकनृत्य (व्यक्तिगत/एकल), लोकगीत (समूह), लोकगीत (व्यक्तिगत/एकल), कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, शब्दपांडित्य, फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सभी विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थाएं तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी हुई निजी संस्थाओं के साथ ही साथ शहरी व ग्रामीण कलाकार जिनकी उम्र दिनांक 01 जनवरी, 2024 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक कलाकार/टीमें अपना पंजीकरण दिनांक 06 नवम्बर, 2023 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन चतुर्थ तल कमरा नं0-405 में करा सकते हैं।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-27.10.2023——–